UP Ganna Parchi Online Calendar | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023-2024[caneup.in]

Mansamusa, Sunday, June 11, 2023
Rate this post

UP Ganna Parchi Online Calendar | caneup in | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023-2024 | UP Ganna Parchi Calendar Online Step-by-Step | e-ganna calendar

दोस्तों आज का हमारा ब्लॉग का विषय है e-ganna calendar जैसा की हम सब जानते है की हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और किसान लोगों के लिए हमारी केंद्र सरकार द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है जिसके तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर किसानों के लिए योजनाएं बनाई जा रही है जैसे प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान योजना, अल्पकालीन फसली ऋण योजना, पीएम मानधन योजना , किसान मित्र योजना केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं।

UP Ganna Parchi Calendar Online

तथा किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अधिकांश कार्य ऑनलाइन किया गया है ताकि किसानों को कृषि आदि से संबंधित जानकारी मिल सके। इसमें गन्ना किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। जिसमें गन्ना किसान UP Ganna Parchi Calendar Online के माध्यम से अपनी गन्ना संबंधी जानकारी देख सकते हैं। जिसके बारे में हम आपको इसके ब्लॉग के जरिए बताएंगे।

UP Ganna Parchi Calendar Online क्या है ?

UP Ganna Parchi Calendar Online :  गन्ना किसानों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने caneup in (केनयूपी.इन) नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया, इस पोर्टल से पहले पूरी व्यवस्था यूपी गन्ना माफिया के हाथ में थी, जिसके कारण गन्ना किसानों को बार-बार संघर्ष करना पड़ता था इन माफियाओं के साथ या सरकारी कार्यालयों से संपर्क करना पड़ता था इधर-उधर जाना पड़ता था लेकिन इस पोर्टल के जरिए सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन कर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल के माध्यम से यूपी के गन्ना किसान अपने चीनी मिल से संबंधित सर्वेक्षण, पर्ची, टोल भुगतान, विकास संबंधी समस्याओं की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यूपी सरकार ने इस पोर्टल में ई-पर्ची की शुरुआत की है ताकि आप भुगतान कर सकें, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकें, जिससे गन्ना कृषि सम्बंधित कार्य में पारदर्शिता आएगी और गन्ना किसानों को काफी राहत मिलेगी।

आर्टिकल का नामउत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखे
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
आधिकारिक वेबसाइटhttps://caneup.in/Default.aspx
हेल्पलाइन नंबर1800-121-3203

इसका मुख्य उद्देश्य धांधलेबाजीऔर माफिया को रोकना था। उत्तर प्रदेश सरकार ने मोबाइल में गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप यह काम अपने मोबाइल में भी आसानी से कर सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से किसान भाइयों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

UP ganna parchi online calendar 2023-2024 | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023

दोस्तों गन्ना पर्ची कैलेंडर के ऑनलाइन पोर्टल के आने से पहले गन्ना किसानों को तारीख खत्म होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था पहले पुरानी पर्चियां जमा करनी होती थी उसके बाद उक्त पर्चियां दी जाती थी, लेकिन ईआरपी सिस्टम आने के बाद, सिस्टम स्वचालित रूप से आगे की पर्ची बनाता है और उन्हें गन्ना किसान के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजता है।

और आप इसे मोबाइल ऐप e GANNA CANE UP के माध्यम से कुछ ही क्लिक में देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023-2024 वह भी बिना किसी शुल्क के।

UP Ganna Parchi Online Calendar कैसे देखें

उत्तर प्रदेश का किसान भाई गन्ने पर्ची कैलेंडर देखना चाहता है, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपने यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देख सकते हैं।

Step#1. सबसे पहले आप चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Caneup in पर जाएं।

Step#2. अब नीचे दी गई इमेज की तरह आंकड़े देखें पर क्लिक करें।

UP Ganna Parchi Online Calendar कैसे देखें

Step#3. अब एक और पेज खुलेगा जिसमें आपको कैप्चा कोड डालकर view पर क्लिक करना है।

UP Ganna Parchi Online Calendar

Step#4.अब यहाँ आपके सामने पेज खुलेगा जिसमे आपके पास दो विकल्प है
१.अपना युजीसी नंबर डाले
या
२.अपने District(जिले), Factory(फैक्ट्री), Village(गांव), और Grover(ग्रोवर) का चयन करना होगा।

Step#5.जिसके बाद आपकी गन्ने की खेती से जुड़ी डिटेल खुल जाएगी।

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर
e-ganna calendar

Step#6. अब गन्ना कैलेंडर बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपका गन्ना पर्ची कैलेंडर खुल जाएगा।

FAQ : उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023-2024

1.उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर क्या है ?

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर एक दस्तावेज है जो उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को उनकी गन्ना फसल के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जैसे कि कटाई की तारीखें और भुगतान की तारीखें। यह ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से गन्ने व्यापारियों को ऑनलाइन अपने गन्ने से जुडी जानकारी मिलती है।

2.मोबाइल में e ganna up app download कैसे करे ?

e ganna up app download करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर में जा कर eGANNA CANE UP सर्च करे या निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करे।
E Ganna cane up

3.हम और किस-किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है?

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट और नगर पालिका कार्यालयों में उपलब्ध होता है। इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। जिसकी जानकारी हमने अपने ब्लॉग में दी है

4.क्या गन्ना पर्ची कैलेंडर का उपयोग केवल यूपी में होता है?

हाँ, गन्ना पर्ची कैलेंडर यूपी में गन्ने के किसानों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता है और उनकी गन्ना फसल की जानकारी प्रदान करता है।

UP Ganna Parchi Online Calendar हेल्पलाइन नंबर

यह भी देखे :

आशा करता हूँ की आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा अगर इस ब्लॉग से आपको मदद मिली हो तो कमेंट कर के अवश्य बताएं धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

और अन्य जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे E-sarkariyojna पर

Rate this post

Recommended for You

You may also like

Comments