सुकन्या समृद्धि योजना क्या है | Sukanya Samriddhi Yojana 2022 | Sukanya Samriddhi Yojana Online Form | सुकन्या समृद्धि योजना इंटरेस्ट रेट

Mansamusa, Tuesday, April 25, 2023
Rate this post

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है | Sukanya Samriddhi Yojana | Sukanya Samriddhi Yojana Online Form | Sukanya Samriddhi account | Sukanya Samriddhi Yojana in hindi | Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate | sukanya samriddhi yojana eligibility | sukanya samriddhi yojana form

Sukanya Samriddhi Yojana : भारत सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” योजना के तहत लड़कियों के लिए एक बचत योजना बनाई है, जिसमें लड़की के भविष्य के लिए उसके माता-पिता द्वारा लड़की के नाम पर एक खाता खोला जाता है, जिसमें बालिकाओ के 21 या 18 वर्ष की आयु प्राप्त होने के बाद यह पैसा उनके भविष्य के काम आएगा। इस ब्लॉग में हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी एक बचत योजना है जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के एक भाग के रूप में 22 जनवरी 2015 की शुरू की गयी थी।

इस योजना के अंतर्गत एक बचत खाता बेटी के नाम से खोला जाता है और इसमें खाता खोलने की तिथि से अधिकतम 15 वर्ष की अवधि के लिए जमा किया जाता है।और इसकी ब्याज दर भी बहुत बेहतर है अभी सुकन्या समृद्धि योजना मैं 7 .6 प्रतिशत की दर से ब्याज उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके साथ आपको आयकर में छूट भी मिलती है।

यह योजना उन परिवारों को ध्यान में रख कर लायी गयी है जिनकी आय बहुत ज्यादा नहीं और छोटी छोटी रकम जोड़ कर अपनी बेटी का भविष्य सुधारना चाहते है जो इसमें छोटी छोटी राशि जमा कर सके जो उनकी बेटी की उच्च शिक्षा या विवाह के समय काम में लाया जा सके।

Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैसुकन्या समृद्धि योजना क्या है
योजनासुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi)
योजना की शुरुआत22 जनवरी 2015
योजना के लाभार्थी 10 से कम आयु की लड़कियों को प्रदान
उद्देश्यबेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के एक भाग के रूप में बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना
समय सीमाखाता खोलने की तिथि से अधिकतम 15 वर्ष की अवधि
Official WebsiteSukanya Samriddhi Account Scheme

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम ( Rules of Sukanya Samriddhi Yojana )

  • सुकन्या समृद्धि योजना खाता केवल बेटी के नाम से खुलेगा।
  • बेटी की आयु 10 वर्ष से अधिक ना हो।
  • 21 वर्षो के उपरांत खाता परिपक्व होगा।
  • सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत अभिभावक केवल दो ही खाते खुलवा सकते है अलग अलग बेटी के नाम से अगर उनकी पहली बेटी जुड़वाँ हुई है तो उस स्थिति में तीसरा खाता खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खुलवाएं Sukanya Samriddhi account ?

सबसे पहले आपको sukanya samriddhi yojana form डाउनलोड करे फिर अपनी नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाकर इसे जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ जमा करवा सकते है।
फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे।

sukanya samriddhi yojana form

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता अभिभावक द्वारा एक बालिका के नाम से खोला जा सकता है, जिसमें बालिका की आयु 10 वर्ष की होने से पहले खुलवाया जाता है।

इस खाते में आपको कम से कम 250/- रूपये जमा करके खोल सकते है और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक वित्तीय वर्ष में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रूपये तक जमा करा सकते है।

केवल बालिका के नाम पर एक ही खाता खोला जा सकता है। इस खाते को आप डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खुलवा सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज sukanya samriddhi yojana documents

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का पहचान पत्र ( Pan Card, Voter Id, School Certificate etc..)
  • अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र ( Voter Id, Driving Licence, Ration card, Electricity Bill etc..)

सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे

  • बालिका के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतरीन योजना ।
  • 250/- की कम राशि से शुरुवात कर सकते है।
  • देश में कही भी खाता पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंको में खाता स्थान्तरित करवा सकते है।
  • किफायती बयाज दर और उसपे मिलने वाली आयकर में छूट (आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में 1.5 लाख रुपये पर टैक्स बेनिफिट दिया जाता है। जो ब्याज राशि उत्पन्न होती है वह भी कर से मुक्त होती है। परिपक्वता राशि या निकासी राशि के लिए और लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। )

सुकन्या समृद्धि योजना से पैसा कब निकाल सकते है

वैसे इस खाते की अवधी खाता खोलने के समय से 21 वर्ष पुरे होने पर ख़त्म होगी लेकिन बेटी की उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा का खर्च उठाने के लिए निकासी की अनुमति दी जाएगी। बालिका की आयु को 18 वर्ष प्राप्त होने के उपरांत उसकी शादी के समय में खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है।

sukanya samriddhi yojana chart

sukanya samriddhi yojana chart

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर

यदि आप एक वर्ष में 100000 ₹ जमा करते हैं तो आपकी वार्षिक राशि वर्तमान ब्याज दर के अनुसार होगी उदाहरण के लिए :

उदाहरण के लिए
जमा राशि = 00000
ब्याज दर = 7.6%
वर्ष के अंत में कुल जमा राशि = ₹107600

आप निचे दिए गए सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर के अनुसार देख सकते है।

वित्तीय वर्षजमा राशि ब्याज दर (7.6 के आधार पर)वर्ष के अंत में कुल जमा राशि
11000007600107600
210000015777223377
310000024576347954
410000034044481998
510000044231626230
610000055193781424
710000066988948412
8100000796791128091
9100000933341321426
101000001080281529455
111000001238381753293
121000001408501994144
131000001591542253299
141000001788502532149
151000002000432832193
1602152463047440
1702316053279045
1802492073528252
1902681473796400
2002885264084926
2103104544395380
उपरोक्त योग उदाहरण के लिए है जिसमें दशमलव संख्या को हटा दिया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

अवधीब्याज की दर (इंटरेस्ट रेट)
03.12.2014 TO 31.03.20159.1 %
01.04.2015 TO 31.03.20169.2 %
01.04.2016 TO 30.09.20168.6 %
01.10.2016 TO 31.03.20178.5 %
01.04.2017 TO 30.06.20178.4 %
01.07.2017 TO 31.12.20178.3 %
01.01.2018 TO 30.09.20188.1 %
01.10.2018 TO 30.06.20198.5 %
01.07.2019 TO 31.03.20208.4 %
01.04.2020 TO 31.03.20227.6 %
01.10.2022 TO 31.03.20237.6 %
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

यह भी देखे :

FAQ Sukanya Samriddhi Yojana in hindi

Q1. कहाँ खुल सकता है सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का खाता ?

सुकन्‍या समृद्धि खाता आप पोस्‍ट ऑफिस या बैंक में खुलवाया जा सकता है जिसमे यह योजना चलाई जा रही है । वैसे भारत के सभी बड़े सरकारी बैंको में खुल सकता है और प्राइवेट बैंक जैसे ICICI BANK, HDFC BANK, AXIS BANK में भी खुलवा सकते है या आप चाहे तो पोस्ट ऑफिस की शाखा में भी इस खाते को खुलवा सकते है

Q2.सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत कितने समय तक पैसा जमा किया जा सकता है?

सुकन्‍या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाने की तारीख से 15 वर्ष की अवधि पूरे होने तक आप इसमें पैसा जमा करा सकते है।

Q3.सुकन्‍या समृद्धि योजना खाता कब मैच्‍योर होता है?

इस योजना में मैच्‍योरीटी डेट खाता खुलवाने की तारीख से 21 साल पुरे होने तक की है।

Q4.इस योजना से खाते से पैसा निकालने का तरीका क्या है?

बालिका के 18 वर्ष के होने या 10वीं कक्षा पास कर लेने पर खाते में जमा राशि का अधिकतम 50 फीसदी निकाला जा सकता है.पैसा एकमुश्त या किश्तों में निकाला जा सकता है।

Q5.सुकन्या समृद्धि योजना खाता किस स्तिथि में निष्किय हो जाता है ?

अगर आप किसी कारण-वश सुकन्या समृद्धि योजना खाते में पैसा एक साल में कम से कम 250 /- रूपये जमा नहीं कर पाते है तो इस स्थिति में आप का अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है। लेकिन आप इस खाते को दुबारा कुछ पेनल्टी के साथ फिर से सक्रीय करा सकते है।

Q6.सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में पैसा जमा ना कर पाने की स्तिथि में क्या है पेनल्टी ?

निष्क्रिय हुए खाते को आप कम से कम 250 रुपये के साथ हर साल के हिसाब से 50 रुपये पेनाल्‍टी जमा करनी पड़ती है जिस समय से आप उस खाते में पैसा जमा नहीं करवा रहे है।

आशा करता हूँ की आपको ये ब्लॉग पसंद आया होगा अगर इस ब्लॉग से आपको मदद मिली हो तो कमेंट कर के अवश्य बताएं धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

https://esarkariyojna.in/sukanya-samriddhi-yojana/

Rate this post

Recommended for You

You may also like

Comments